भागवत कथा के समापन पर शास्त्री का सम्मान
कन्नौज, जून 2 -- छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम नगला बलदेव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन सलोवा के राष्ट्रीय सचिव रोविन यादव ने कथा वाचक शास्त्री सीटू एवं उनके समस्त स्टाफ को सम्मानित किया। इस अवसर पर रोविन यादव ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा हमें धर्म, सत्य और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। साथ ही यह भी संदेश देती है कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंतत: उसे अच्छाई के सामने पराजित होना ही पड़ता है। कार्यक्रम में सीलू यादव, सचिन यादव, अंशु यादव, सुनील यादव, विपिन यादव, दलजीत यादव, संजीव यादव, भजनलाल यादव, कल्लू यादव, विमल यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.