दुमका, अप्रैल 19 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। प्रखंड के तेलियाचक बाजार स्थित बाबा सुंदरसिंह मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन शुक्रवार को हुआ। कथा समापन के अगले दिन शनिवार को मंदिर परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने खिचड़ी महाप्रसाद ग्रहण किया। 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक चली इस संगीतमय भागवत कथा ने पूरे क्षेत्र को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। अयोध्या से पधारीं प्रख्यात कथा वाचिका अमृता त्रिपाठी ने अपनी ओजस्वी वाणी और भजनों से श्रद्धालुओं को सात दिनों तक मंत्रमुग्ध रखा। कथा के दौरान प्रतिदिन पंडाल में भारी भीड़ उमड़ती रही, जहां श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। कथा की पूर्णाहुति के बाद आयोजित भंडारे में भक्तों का तांता लग गया। अनुशासन और श्रद्धा के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.