भागवत कथा के समापन पर खेली गई फूलों की होली
काशीपुर, अप्रैल 18 -- जसपुर। भागवत कथा के समापन पर वृंदावन से आए होलियारों ने फूलों की होली खेली। प्रसाद के बाद भागवत कथा का समापन कर दिया गया। बता दें कि बीते 11 अप्रैल से कोतवाली के सामने धर्मशाला में सात दिवसीय भागवत कथा हो रही थी। शुक्रवार को कथा के समापन के मौके पर फूलों की होली खेली गई। वृंदावन के कलाकारों ने पहले मौर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद भक्तों के साथ फूलों की होली खेली गई। इस दौरान आयोजक प्रदीप गोयल, हरीश ग्रोवर, रेनू गोयल, चंचल ग्रोवर, निकेश अग्रवाल, ममता अग्रवाल, सुधारानी, प्रीति अग्रवाल, मोना अग्रवाल, बबीता, संजय गर्ग, अतुल बंसल, नीतू बिश्नोई, अंकुर बिश्नोई, नवनीत गोयल, राजीव गोयल, रश्मि गोयल, पारुल गोयल, प्राची, हरिओम अरोरा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.