मुंगेर, मार्च 21 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। चैती दुर्गापूजा के अवसर पर संग्रामपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित लक्ष्मीपुर के वैष्णवी चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भक्ति और आस्था के वातावरण में हुआ। कथा के पहले दिन वृंदावन से पधारी कथा वाचिका आराध्या पांडे ने भागवत कथा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मात्र धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह मनुष्य के जीवन को दिशा देने वाला आध्यात्मिक माध्यम है। उन्होंने बताया कि भागवत कथा सुनने से व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में आने वाली परेशानियों से निपटने की शक्ति मिलती है। साथ ही, यह मन को शांति प्रदान कर आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है।उन्होंने विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से भगव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.