मुंगेर, अप्रैल 8 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र के बढ़ौनियां गांव स्थित काली मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पहले दिन कथा वाचिका श्रेयांशी पांडेय श्रीमद् भागवत कथा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य, भक्ति और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के भीतर सकारात्मक विचारों का संचार होता है तथा जीवन में शांति, संयम और आध्यात्मिक जागृति आती है। कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर कथा श्रवण करते रहे। उन्होंने कहा कि, जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान विभिन्न रूपों में अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं और सज्जनों की रक्षा करते हैं।...