पलामू, मार्च 21 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। शहर के सीता प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में सनातन एकता संघ के सौजन्य से आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या पहुंच रही है। शुक्रवार की शाम में कथा के दूसरे दिन नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि ने वार्ड पार्षदों के साथ दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कथा वाचक पूज्य श्री कृष्णानंद महाराज जी प्रवचन करते हुए कहा कि श्रीमद भागवत कथा के श्रवण से पाप का नाश होता है और मन को शांति मिलती है। जीवन में सुख-समृद्धि लाने व आत्मा को परम शांति प्रदान करने के उपाय बताते हुए पूज्य श्री कृष्णानंद महाराज जी ने नियमित रूप से श्रीमद भागवत के शरण में रहने को प्रेरित किया। प्रवचन के दौरान वृंदावन के कलाकारों ने झांकियां भी प्रस्तुत की। मंच संचालन समिति के व्यवस्थापक रौबट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.