मथुरा, मार्च 12 -- बलदेव। कस्बे में विनय अग्रवाल के फाटक से श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 151 महिला पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कुंभ कलश लेकर बैंड-बाजे के साथ शामिल हुईं। यात्रा का शुभारंभ उदासीन कार्ष्णि राष्ट्रीय संत बालयोगी ब्रह्मानंद महाराज, भागवताचार्य मनीष गर्गाचार्य व चेयरमैन डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल ने पूजा-अर्चना कर किया। यात्रा अग्रसेन कॉलोनी, कैलाश रोड, मेला बाजार, शिवरतन बाजार, स्टेट बैंक, जवाहर रोड, पश्चिमी स्कूल, मोती बाजार व रीढ़ा मार्ग होते हुए कथा स्थल पर संपन्न हुई। बालयोगी ब्रह्मानंद महाराज व मनीष गर्गाचार्य ने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य परीक्षित श्याम सुंदर अग्रवाल ने व्यासपीठ पूजन किया। इस दौरान आरएसस के नगर संघचालक विनय अग्रवाल, दिनेश मोदी, डॉ. योगेश तेहरिया, सुरेंद्र चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.