भागवत कथा के लिए पोल गाढ़ते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, मुकदमा दर्ज
हाथरस, मई 12 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के भिसी मिर्जापुर में रविवार को भागवत कथा के लिए लाइट व्यवस्था के लिए पोल गाड़ते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने इस मामले में तीन नामजद आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फिरोजाबाद के गांव भारौल थाना अरांव निवासी राय सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उनका बेटा आनेश कुमार 35 बिजली व साउंड का कार्य करता था। 10 मई को दोपहर एक बजे आनेश गांव नगला मनी में विजयपाल सिंह, सुरजन सिंह व संदीप यादव के यहां चल रहे भागवत सप्ताह में लाइट लगाने आया था। दावत की लाइट व्यवस्था के लिए जुताई किए हुए खेत में लोहे का पोल गाड़ा जा रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज लाइन के तार नीचे होने के कारण पोल तार से छू गया। करंट की चपेट में आने से आनेश गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.