मिर्जापुर, मार्च 8 -- कछवां। नगर पंचायत कछवां बाजार के गुड़ मंडी मंगरवारी वार्ड में शनिवार को संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के उपलक्ष्य में भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और कन्याएं सिर पर कलश रखकर नगर भ्रमण किया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। कलशयात्रा कथा स्थल से शुरू होकर कछवां बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः कथास्थल पर वापस पहुंचकर समाप्त हो गई। इस दौरान श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने कलशयात्रा का स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन श्रीधाम वृंदावन के कथावाचक मृत्युंजयानंद महाराज करेंगे। कथा 7 से 13 मार्च तक प्रतिदिन शाम को पांच बजे से रात्रि नौ बजे तक होगी। कार्यक्रम का समापन 13 मार्च को हवन-पूजन के बाद भंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.