गंगापार, मार्च 21 -- विकास खंड क्षेत्र के निबैया गांव में शनिवार से शुरू होने वाली सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान कथा वाचक आचार्य विकास पांडेय और कथाव्यास (कुलगुरु) हरिश्चंद्र मिश्र की अगुवाई में कथा के मुख्य यजमान जटा शंकर शुक्ल सपत्नीक श्याम कुमारी शुक्ला भागवत गीता एवं कलश को सिर पर रखकर सिरसा गंगाघाट एवं रामनगर के मां शीतला धाम होते हुए गांव में स्थित देव स्थलों की परिक्रमा कर कथा स्थल तक पहुंचे। इस दौरान कलश यात्रा में गांव के बड़े, बूढे, बच्चे और महिलाएं शामिल रहीं। आयोजनकर्ता मनोज कुमार शुक्ल, सुनील कुमार शुक्ल, अनिल कुमार शुक्ल, आदर्श शुक्ल तथा अर्पित शुक्ल ने कलश यात्रा में शामिल रहे सभी के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए प्रतिदिन भागवत कथा श्रवण करने की अपील की।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.