भागवत कथा के पंचम दिवस उमड़ी भीड़
औरैया, मार्च 23 -- बेला। कस्बे के प्राचीन काली माता मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का आना शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। कथा स्थल खचाखच भरा रहा और हर ओर भगवान के जयकारों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कन्नौज निवासी कथावाचक गोविन्द शास्त्री ने कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और भक्ति के महत्व का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति से ही मनुष्य के जीवन में सुख, शांति और संतुलन आता है। कथा के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति में लीन दिखाई दिए, वहीं भजन-कीर्तन पर कई श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस मौके पर परीक्षित भूपेंद्र सिंह अपनी पत्नी स्नेहलता के साथ कथा में शामिल हुए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.