भागवत कथा के चौथे दिन संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु
औरैया, अप्रैल 15 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बे के ब्लॉक रोड स्थित शंकर जी की बगिया में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा पंडाल भक्ति व संकीर्तन से गूंज उठा। कथा वाचक आचार्य राकेश कुमार दुबे शास्त्री ने प्रवचन में भगवान की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि सच्ची भक्ति ही मनुष्य को शांति और मोक्ष का मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि कलयुग में भगवान के नाम का स्मरण और संकीर्तन सबसे सरल साधन है। प्रवचन के दौरान आचार्य ने भक्ति, सेवा और समर्पण के महत्व को समझाते हुए अहंकार त्यागने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सच्चे भाव से भगवान का स्मरण करने से जीवन के कष्ट दूर हो जाते हैं। कथा के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में झूम उठे। मधुर भजनों पर महिलाएं, पुरुष और बच्चे उत्साह के साथ शामिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.