रामगढ़, फरवरी 12 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी स्थित श्रमिक उच्च विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को कथावाचक महाराज कुंज बिहारी शुक्ल ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्म प्रसंग पर कथा किया। इस दौरान कथा पंडाल में प्रसिद्ध भजन 'नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' पर सभी श्रद्धालु काफी देर तक झूमते और थिरकते रहे। कथावाचक कुंज बिहारी शुक्ल जी महाराज ने प्रवचन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की महत्ता पर व्याख्यान किया। कथावाचक ने कहा कि जब-जब अत्याचार, अनाचार व अन्याय बढा है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है। अत्याचार को समाप्त कर धर्म की स्थापना को लेकर ही प्रभु का अलग-अलग रूपों में अवतार होता है। जब कंस ने सभी मर्यादाएं तोड़ दी, तो प्रभु श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। श्रीकृष्ण...