संतकबीरनगर, मई 3 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। विकास खंड बघौली के अंतर्गत ग्राम सभा उतरावल में श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानकथा यज्ञ शुरू हुआ। अयोध्या धाम के कथा व्यास डॉ धरणीधर जी महाराज ने कहा कि भागवत माहात्म्य ज्ञान के बिना प्रेम चिरंजीव नहीं होता, अस्थायी हो जाता है। भागवत मरण मंगलमय होना बताती है। जीवन जिया कैसे जाय और यहां से जाया कैसे जाय का सम्यक बोध भागवत श्रवण से होता है। उन्होंने परीक्षित जन्म एवं शुकदेव आगमन की कथा सुनाई। भगवान की लीला अपरंपार है। वे अपनी लीलाओं के माध्यम से मनुष्य व देवताओं के धर्मानुसार आचरण करने के लिए प्रेरित करते हैं।उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व को बताया। यह भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत कथा से मिटते हैं जन्म-जन्मांतर के पाप: गंगोत्री तिवारी कहा कि भागवत कथा में जीवन का सार तत्व मौजूद है, आवश्यकता है निर्मल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.