बांदा, मई 22 -- बबेरू । संवाददाता ग्राम अनौसा आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुई। कथा व्यास भागवताचार्य स्वामी वरुणेन्द्र तीर्थ महाराज, युवाचार्य ज्योर्तिमठ, अवांन्तर भानपुरा पीठ, मंदसौर ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा सुनाई। कथा के प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीतों के साथ सहभागिता की। आयोजन के कथा परीक्षित के रूप में दयावती एवं श्रवण कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव सुनील कुमार, राजेंद्र , चंद्रशेखर , चेयरमैन विवेकानंद गुप्त उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...