आगरा, मार्च 28 -- शहर के सहावर गेट नवरंग विहार कालोनी में चल रही नौ दिवसीय भागवत कथा के समापन पर शनिवार को भंडारे का आयोजन हुआ। सुबह से ही कथा पांडाल में भंडारे की तैयारियां शुरू हो गईं। दोपहर दो बजे से भंडारा शुरू हो गया, कन्याओं, साधु संतों को भोजन कराकर उन्हें दक्षिणा देकर भंडारे के शुभारंभ की औपचारिकताएं पूरी की गईं। कथावाचक सुमन शास्त्री ने बताया कि रविवार को गंगा घाट पर कलश विसर्जित किए जाएंगे। इस दौरान हेतराम, केके, राकेश कुमार, लक्ष्मीकांत, पुष्पेंद्र, उपेंद्र बाबू, सौरभ कुमार, उर्मिला देवी, सरस्वती, पुष्पांजलि, सूर्यांश समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.