औरंगाबाद, फरवरी 20 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड के मायर शमशेर नगर में चल रही भागवत कथा के दूसरे दिन भक्ति और श्रद्धा की बयार बही। कथा के दौरान ज्ञान, वैराग्य, भक्ति और भागवत महात्म्य का विस्तार से वर्णन किया गया। कथावाचन में परीक्षित-शुकदेव संवाद, भक्ति-ज्ञान-वैराग्य की महत्ता आदि पर विशेष प्रकाश डाला गया। कथा के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि प्रभु की भक्ति से बढ़कर कोई सुख नहीं है और मनुष्य जीवन का उद्देश्य केवल सांसारिक भोग नहीं बल्कि ईश्वर की साधना है। कार्यक्रम के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति भी हुई जिसमें भोजपुरी गायक विनय मिश्रा सरबजीत तथा अन्य स्थानीय कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूरी रात भजन-कीर्तन चलता रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। ग्रामीण हरिवंश शर्मा, अजय शर्मा, राजेश शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.