उरई, फरवरी 1 -- जालौन। बम्हौरा में शतचंडी महायज्ञ, भागवत कथा एवं रामलीला का समापन भंडारे के साथ हुआ। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में भक्तों ने भंडारे का प्रसाद चखा। बम्हौरा में ज्वाला मैया मंदिर पर शतचंडी महायज्ञ, श्रीमद् भागवत कथा एवं रामलीला का साप्ताहिक आयोजन किया गया। 31 जनवरी को महायज्ञ की पूर्णाहूति व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन का आयोजन यज्ञ संचालक कुलदीप महाराज ने कराया। रात में राम राज्याभिषेक की लीला का मंचन प्रयाग गुरू उरगांव के निर्देशन में हुआ। रविवार को यज्ञ स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में गांव व आसपास क्षेत्र के लोग भंडारे में पहुंचे और भंडारे का प्रसाद चखा। इस मौके पर कुलदीप, सुनील, कौशल किशोर श्रीवास्तव, शिवशंकर शुक्ला, रामगबू त्रिपाठी, राकेश द्विवेदी, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.