वाराणसी, अगस्त 2 -- वाराणसी। कलियुग में नाम जप का बड़ा महत्व है। पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ नाम जप से समस्त पुण्य फल प्राप्त किए जा सकते हैं। ये बातें भागवताचार्य पं. आनंद बिहारी शास्त्री ने शनिवार को कहीं। वह सामनेघाट स्थित वेद मंदिर में वैदिक एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से हो रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार को प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे शरीर में चौदह लोक हैं। अस्थियां पर्वत हैं। रोम वृक्ष हैं। नसों में बहती हुई धारा नदी और शरीर के छिद्र गुफाएं हैं। उन्होंने ध्रुव कथा को भी विस्तार दिया। कहा कि संपत्ति बढ़ने पर कुमति भी बढ़ रही है। सच्चा भक्त वही है जो संपत्ति बढ़ने पर भी सुमति के मार्ग पर ही रहे। यह कैसे संभव होगा, इसका मार्ग श्रीमद्भागवत कथा की प्रत्येक पंक्ति में बताया गया है। श्रीमद्भागवत मानव को मुक्ति प्रदान करने व...