भागलपुर - जमालपुर रेलखंड में विशेष टिकट चेकिंग अभियान में 263 धराए
भागलपुर, सितम्बर 17 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। रेलवे ने भागलपुर-जमालपुर रेलखंड में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान इस रेलखंड में परिचालित विभिन्न ट्रेनों की जांच की गई, जिनमें ट्रेन संख्या 13334 पटना-दुमका एक्सप्रेस, 12367 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल विक्रमशिला एक्सप्रेस, 12254 अंग एक्सप्रेस, 15658 ब्रह्मपुत्र मेल, 13241 बांका-राजेंद्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस तथा 13419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें शामिल थीं। अभियान के दौरान टिकट रहित एवं अनियमित यात्रा करते हुए कुल 263 लोग पकड़े गए। उन सभी से कुल 2,53,040 रुपये की जुर्माना राशि प्राप्त की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.