भागलपुर, मई 5 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। बिहपुर प्रखंड के कर्पूरी ठाकुर टोला, झंडापुर स्थित स्वतंत्र शिक्षालय केंद्र में 253वां भागलपुर जिला स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए निःशुल्क ओपन टेस्ट आयोजित किया गया, जिसमें भागलपुर के इतिहास से जुड़े प्रश्न पूछे गए। साथ ही अंगप्रदेश के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत पर परिचर्चा हुई। छात्र-छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए क्षेत्र की ऐतिहासिक, भौगोलिक और सांस्कृतिक विशेषताओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में लोकगीत भी प्रस्तुत किया गया। अंत में सभी ने विरासत संरक्षण का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- भागलपुर स्थापना दिवस पर छात्रों के बीच ओपन टेस्ट व परिचर्चा आयोजित यह भी पढ़ें- फोटो : भागलपुर है अंग संस्कृति का केंद्र : डीएम -(A)

हिंदी हिन्दुस्तान की ...