भागलपुर, मार्च 31 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही और यात्रा से जुड़ी जानकारी लेने के लिए अब यात्रियों को पूछताछ काउंटर पर लंबे समय तक कतार में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। स्टेशन पर लगातार बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन जल्द ही एक अतिरिक्त पूछताछ काउंटर खोलने की तैयारी में है। पूर्व में अतिरिक्त काउंटर खोलने के लिए जो प्रस्ताव भेजा गया था, विभाग ने अब उस पर गंभीरता से मंथन शुरू कर दिया है। वर्तमान में स्टेशन पर एकमात्र मुख्य पूछताछ केंद्र होने के कारण यात्रियों का भारी दबाव रहता है। विशेष रूप से सुबह-शाम के पीक ऑवर और प्रीमियम ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान के समय खिड़की पर लंबी कतारें लग जाती हैं। एक ही समय में दर्जनों यात्रियों के पहुंचने से अक्सर धक्का-मुक्की की स्थिति बन जाती है, जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.