भागलपुर से 60 वर्षीय वृद्ध लापता, परिजनों ने लोगों से मदद की अपील
भागलपुर, जुलाई 25 -- भागलपुर। खगड़िया जिले के रहीमपुर निवासी 60 वर्षीय विपिन कुमार सिंह बीते 21 जुलाई 2026 की शाम से लापता हैं। बताया गया कि वह अपने पुत्र और पुत्रवधू के साथ इलाज कराने भागलपुर आए थे। परिजनों के अनुसार, तिलकामांझी थाना क्षेत्र के नवाबबाग कॉलोनी स्थित एक चिकित्सक के यहां इलाज के दौरान किसी समय विपिन कुमार सिंह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। काफी खोजबीन के बावजूद उनका अब तक कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को विपिन कुमार सिंह के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल 91225 19996 या 95343 12314 पर संपर्क करें, ताकि उन्हें सकुशल उनके परिवार तक पहुंचाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.