कोडरमा, जुलाई 16 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र से लापता हुई एक नाबालिग छात्रा को भागलपुर रेलवे स्टेशन से बरामद किए जाने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने मामले में पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में 12 जुलाई को छात्रा के पिता ने तिलैया थाना में आवेदन देकर बेटी की तलाश की गुहार लगायी थी। शिकायत मिलते ही तिलैया थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे भागलपुर रेलवे स्टेशन से बरामद किया था। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद छात्रा को परिजनों को सौंप दिया गया है। पूरे मामले में पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...