भागलपुर, मई 22 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। सिविल विमानन विभाग ने भागलपुर समेत सहरसा, सुपौल, सारण और पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी से जिले में मौजूद हवाई अड्डा से संबंधित वांछित प्रतिवेदन जल्द उपलब्ध कराने को कहा है। उप सचिव रश्मि सिन्हा ने भेजे गए पत्र में कहा कि सात निश्चय-3 के तहत विभाग द्वारा क्रियान्वयन के लिए चिह्नित योजनाओं के अनुश्रवण की बैठक में कई सुविधाओं का जिक्र करना होता है। इस संबंध में राज्य सरकार के स्वामित्व वाले हवाई अड्डे के भूमि से संबंधित एवं अन्य विवरणी की आवश्यकता है। इसे यथाशीघ्र उपलब्ध करा दें। विभाग ने भागलपुर, सहरसा और वीरपुर स्थित मौजूदा हवाई अड्डे पर छोटे विमानों के संचालन के लिए उड़ान योजना में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार से किए गए अनुरोध के लिए प्रपत्र में जानकारी देने को कहा है। साथ ही भागलपुर में नए ग्री...