भागलपुर, मई 23 -- भागलपुर। भागलपुर से कटिहार के लिए स्पेशल ट्रेन के चलने की घोषणा के बाद यात्रियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक विनय प्रकाश ने बताया कि प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में यात्री भागलपुर से कटिहार रूट पर ट्रेन चलाने के लिए आग्रह करते थे। उन्होंने कहा कि इस रूट पर ट्रेन के चलने से यात्रियों में काफी उत्साह है। सुबह के समय ट्रेन के चलने से कामकाजी लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। ट्रेनों की नियमित परिचालन को लेकर भी विभाग को लिखा जाएगा। यह भी पढ़ें- भागलपुर से कटिहार ट्रेन चलने से यात्रियों में हर्ष यह भी पढ़ें- मुंगेर, भागलपुर और कटिहार के यात्रियों को बड़ी राहत, रेलवे आज से चलाएगा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...