मुंगेर, अप्रैल 27 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रविवार की सुबह को एक दुखद घटना जमालपुर स्टेशन पर देखने को मिली। इलाज कराकर लौट रहे एक यात्री की ट्रेन यात्रा के दौरान ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना स्थित बहादुरपुर लोहची निवासी प्रयाग यादव का पुत्र शैलेंद्र कुमार (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में जमालपुर थाना क्षेत्र के केशोपुर में अस्थाई रूप से रह रहे थे। एसएस दीपक कुमार ने बताया कि हेडक्वाटर से सूचना मिली थी कि, शैलेंद्र कुमार अपनी पत्नी के साथ भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल से इलाज कराकर ट्रेन संख्या 13409 मालदा-किऊल इंटरसिटी से वापस लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत- पेज-3 लीड इनसेट यात्रा के दौरान बरियारपुर स्टेशन के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर स...