भागलपुर, अगस्त 23 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर में इस साल भी गंगा में बाढ़ की संभावना प्रबल होती दिख रही है। पहाड़ों पर हो रही बारिश और यूपी के अपस्ट्रीम में अप्रत्याशित वृद्धि का असर मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर और कहलगांव में दिख रहा है। पटना के गांधी घाट और हाथीदह में जलस्तर लाल निशान के पार होने के बाद पानी का प्रेशर डाउन स्ट्रीम में मुंगेर-भागलपुर में बन रहा है। भागलपुर में सुल्तानगंज के बाद कहलगांव में भी जलस्तर लाल निशान के पार हो गया है। शनिवार शाम की रिपोर्टिंग में पाया गया कि कहलगांव में जलस्तर खतरे के निशान से 09 सेमी ऊपर बह रही है। सुल्तानगंज में जलस्तर खतरे के निशान से 89 सेमी ऊपर है। हालांकि भागलपुर शहरी क्षेत्र में खतरे के निशान से 80 सेमी नीचे है। शहर से सटे सभी घाट लबालब हो गये है'। यदि पानी का प्रेशर एक-दो दिन में...