गोड्डा, अप्रैल 6 -- गोड्डा शहर की हृदय स्थली कही जाने वाली भागलपुर रोड इन दिनों गंभीर यातायात समस्या से जूझ रही है। सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़ी मोटरसाइकिलों और कारों की लंबी कतारें यहां आम दृश्य बन चुकी हैं, जिससे प्रतिदिन जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। खासकर शाम के समय जब बाजार क्षेत्र में भीड़ बढ़ जाती है, तब हालात और भी बदतर हो जाते हैं। यह समस्या केवल यातायात बाधित होने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नागरिकों के सुरक्षित और सुगम आवागमन के अधिकार पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के बावजूद सड़क की सफेद पट्टी तक पर अवैध पार्किंग हो रही है, जिससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस या अग्निशमन वाहन के लिए रास्ता बनाना भी मुश्किल हो जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.