भागलपुर में 5 जिंदगियों को निगल गई बाढ़, 4 एक ही परिवार के थे; एक दूसरे को बचाने में सभी डूबे
सबौर (भागलपुर), सितम्बर 11 -- बिहार के भागलपुर में बाईपास थाना क्षेत्र के कोयली खुटाहा गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से एक ही परिवार के चार समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक में एक महिला भी शामिल है। परिजनों के मुताबिक, परिवार के लोग खेत जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में सड़क पर बाढ़ का पानी जमा था। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण परिवार के कुछ सदस्य गहरे पानी में चले गए। एक व्यक्ति को डूबता देखकर दूसरे लोग उसे बचाने के लिए आगे बढ़े। इसी तरह एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में सभी लोग डूब गए। इधर सीओ कुमार शिवम ने बताया कि किसी पर्व को लेकर कुछ लोग सड़क पर बाढ़ के पानी में नहा रहे थे। ये लोग भी स्नान करने लगे। जिसमें पांव फिसलने के कारण सभी गहरे पानी में चले गए और डूब गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बचाव का प्रयास शुरू किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.