भागलपुर, जुलाई 21 -- ​भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और व्यावसायिक रूप से समृद्ध केंद्र बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। केंद्र सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में घोषित अर्बन चैलेंज फंड (यूसीएफ) के तहत भागलपुर शहर में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर 54 स्थानों पर अर्बन पार्किंग एवं बिजनेस सेंटर नेटवर्क विकसित करने की योजना तैयार की गई है। ​नगर आयुक्त द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस महात्वाकांक्षी परियोजना की कुल अनुमानित लागत 2,314.64 करोड़ रुपये है। इसका 50 प्रतिशत वित्त पोषण निजी निवेशकों (डेवलपर्स, मॉल, रेस्टोरेंट, होटल व अस्पताल संचालकों) के माध्यम से किया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहर में यातायात और पार्किंग की समस्या को हल करने के साथ-साथ नागरिकों को अत्याधुनिक सुविध...