भागलपुर, अप्रैल 10 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए मसूर की सरकारी खरीद शुक्रवार से शुरू होगी। इसको लेकर सहकारिता विभाग ने भागलपुर में 10 व्यापार केंद्रों का चयन किया है। किसी पैक्स को मसूर खरीद का अधिकार नहीं दिया गया है। जिला सहकारिता पदाधिकारी (डीसीओ) सतीश कुमार झा ने बताया कि तीनों अनुमंडल में व्यापार केंद्रों पर पहली बार मसूर की खरीद होगी। सरकार ने मसूर खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सात हजार रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की है। मसूर की खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण डीबीटी एग्रीकल्चर बिहार पोर्टल पर अनिवार्य है। भागलपुर को 806 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य दिया गया है। सहकारिता विभाग इन दिनों गेहूं की खरीद कर रहा है लेकिन खरीद की प्रक्रिया काफी धीमी है। डीसीओ ने बताया कि अब तक मात्र 66.050 एमटी गेहूं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.