भागलपुर, अप्रैल 5 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। राज्यसभा सदस्य सह बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने भागलपुर में हाईकोर्ट खंडपीठ की स्थापना की मांग को अपना पुरजोर समर्थन दिया है। शनिवार को जिला विधिज्ञ संघ (डीबीए) परिसर में लॉयर्स ब्लॉक और लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि पटना के बाद भागलपुर राज्य का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां खंडपीठ बनने से न केवल स्थानीय, बल्कि आसपास के कई जिलों के वादकारियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दिशा में उनके स्तर से जो भी प्रयास संभव होगा, वे पूरी मजबूती से करेंगे। मौके पर स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा और सदस्य प्रेम कुमार झा भी मौजूद थे। खंडपीठ की स्थापना की मांग डीबीए के महासचिव अंजनी कुमार दुबे ने की थी। अध्यक्ष ने भागलपुर डीबीए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.