भागलपुर, अप्रैल 11 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर के मौजूदा हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हवाई पर्यटन और एयर स्पोर्ट्स गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित करने की कवायद चल रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे छह सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने भागलपुर हवाई अड्डे का विस्तृत निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व अरविंद बादोनी ने किया। बादोनी एयरो क्लब ऑफ इंडिया (एसीआई) के सेक्रेटरी जनरल पद पर हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और यहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का आकलन करना था, ताकि इसे खेल और पर्यटन के एक बड़े हब के रूप में पहचान दिलाई जा सके। अरविंद बादोनी के साथ एसीआई की सचिव अमृता, एफटीओ अनिल वासवान, कशइमो चोबा सिंह, सुकुमार दास और वर्ष कुकरेती ने भी निरीक्षण किया। टीम की सहायता के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.