गया, अप्रैल 2 -- बोधगया के भागलपुर गांव स्थित सिद्धिरात्रि दुर्गा मंदिर परिसर में नवनिर्मित मंदिर में भगवान शंकर, मारुति नंदन (हनुमान) एवं शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय अनुष्ठान गुरुवार से शुरू हो गया। अनुष्ठान के पहले दिन पूजा-अर्चना के उपरांत भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में पवित्र कलश लेकर शामिल हुए। पूरे रास्ते में भक्ति गीतों व जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नोड वन, एसबीआई मोड़, बीटीएमसी गोलंबर व कालचक्र मैदान होते हुए ऐतिहासिक शंकराचार्य मठ घाट पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निरंजना नदी से कलश में पवित्र जल भरकर श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर लौटे। इसके बाद वेदी पूजन एवं विधिवत कलश स्थापना का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। अनुष्ठान में पंडित राम...