भागलपुर, जुलाई 17 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर। जिले में गंगा व कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने का सिलसिला जारी है। कई जगहों पर चेतावनी स्तर के करीब नदियों का जलस्तर पहुंच गया है। नवगछिया की ओर पानी तटबंध के पास पहुंचने लगी है। नवगछिया स्थित जल संसाधन विभाग के कैंप कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में 24 सेंटीमीटर की वृद्धि के साथ 27.67 मीटर पर बह रही है, जो कि न्यूनतम जलस्तर 24.00 मीटर से 3.67 मीटर ऊपर बह रही है। जबकि चेतावनी का जलस्तर 30.60मीटर व खतरे का जलस्तर 31.60 मीटर है। यह भी पढ़ें- गंगा-कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ निचले इलाके में फैलने लगा बाढ का पानी मदरौनी में कोसी नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में 12 सेंटीमीटर की वृद्धि के साथ गुरुवा...