भागलपुर, मार्च 3 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर में इस साल आम के पेड़ों पर बंपर मंजर (फूल) आए हैं। जिससे जर्दालू सहित अन्य किस्मों के बंपर उत्पादन की प्रबल संभावना है। अनुकूल मौसम के कारण बगीचे लदे हुए हैं, जो किसानों के लिए राहत दे रही है। भागलपुर का प्रसिद्ध जर्दालू आम (जीआई टैग प्राप्त) अपनी अनूठी सुगंध और रसीलेपन के लिए फिर से बंपर फसल देने को तैयार है। आम के किसान बताते हैं कि अनुकूल मौसम और उचित तापमान के कारण, इस बार आम के पेड़ों पर काफी अच्छी संख्या में फूल (मंजर) देखे जा रहे हैं। भागलपुर अपने खास जर्दालू और दुधिया मालदा किस्मों के लिए प्रसिद्ध है। आठ साल पहले इसे ग्लोबल आईडेंटिफिकेशन (जीआई) टैग मिला हुआ है। विदेशों तक आम के निर्यात और किसानों को अच्छी आमदनी होने से वैज्ञानिक तरीके से खेती की जा रही है। आम के पेड़ों में अच्छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.