भागलपुर, जून 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के तत्वावधान में बरारी में शनिवार से पूर्वी भारत स्तरीय दो दिवसीय वार्षिक ऑर्थोपेडिक सम्मेलन 'मिडकॉन 2026' का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में भागलपुर सहित बिहार, झारखंड और देश के विभिन्न राज्यों से करीब 250 हड्डी रोग विशेषज्ञों एवं मेडिकल छात्रों ने हिस्सा लिया। पहले दिन सुबह आठ बजे से देर शाम तक आठ वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले फ्रैक्चर, ट्रॉमा प्रबंधन और उनके आधुनिक उपचार तरीकों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही स्पाइनल सर्जरी, बाल अस्थि शल्य चिकित्सा, आर्थ्रोस्कोपी, घुटना एवं हिप प्रत्यारोपण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए। सम्मेलन के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हड्डी रोगों के उपचार में कृत्रिम बुद्धिमत्...