भागलपुर, फरवरी 24 -- बिहार के भागलपुर जिले में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बिहपुर प्रखंड के झंडापुर थाना क्षेत्र के दयालपुर में हुआ। शाम करीब पौने 6 बजे दयालपुर एवं बगरी रेलवे ब्रिज के बीच एनएच 31 पर एक बस, यात्रियों से भरा मैजिक टेंपो और एक मिनी ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस एक्सीडेंट में लगभग 15 लोगों के घायल होने की सूचना है, इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार, बगरी के समीप एक ईंट भट्ठा से करीब 15 की संख्या में मजदूर पिकअप वैन से झंडापुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बिहपुर की तरफ से खरीक जा रही बस ने तेज गति से पिकअप वैन को सीधी टक्कर मार दी। इसी दौरान मिनी ट्रक भी टकरा गया। टेंपो में सवार लोग सड़क पर इधर-उधर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हाईवे पर जगह-जगह खून बिखर गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.