भागलपुर, फरवरी 24 -- बिहार के भागलपुर जिले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। एक्सीडेंट बिहपुर के दलायपुर चौक पर हुआ। बताया जा रहा है कि एक बस, टेंपो और छोटा ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। मरने वाले सभी लोग टेंपो सवार बताए जा रहे हैं। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। (घटना पर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...