भागलपुर, सितम्बर 12 -- बिहार के भागलपुर में भाजपा नेता श्रीनारायण साह मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती उर्फ पप्पू तांती (50 वर्ष) की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बबरगंज के कुतुबगंज इलाके में शुक्रवार को बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। उनके सिर में गोली मारी गई। घटना के पीछे काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की चर्चा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस मामले में पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष और उनके भांजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। वारदात के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग खून से लथपथ उमा भूषण को आनन-फानन में जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज) लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सकों ने जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों...