भागलपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, गणेश पूजा का चंदा इकट्ठा करते समय हुआ झगड़ा
भागलपुर, सितम्बर 11 -- बिहार के भागलपुर शहर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता उमा भूषण तांती की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया है। वारदात बबरगंज थाना क्षेत्र में हुई। मृतक 50 वर्षीय उमा भूषण तांती भाजपा के श्रीनारायण मंडल अध्यक्ष थे। वह कुतुबगंज के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वह गणेश पूजा का चंदा इकट्ठा करने क्षेत्र में निकले थे। इसी दौरान उनका किसी से झगड़ा हुआ। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद आरोपियों ने उमा भूषण पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अपराधियों की पहचान फिलहाल नहीं हो गई है।भाजपा विधायक रोहित पांडेय पहुंचे भाजपा नेता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.