भागलपुर, अप्रैल 24 -- Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत सरहा गाँव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक महिला द्वारा ससुराल वालों से जमीन में हिस्सा मांगने पर उसकी लाठी-डंडे और धारदार हथियार से मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारों की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी, उन्होंने मृतका की एक आंख तक निकाल ली और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को घर से करीब एक किलोमीटर दूर मकई के खेत में फेंक दिया। मृतका की पहचान 34 वर्षीय किरण देवी के रूप में हुई है। किरण के पति जनार्दन यादव की मृत्यु चार साल पहले ही हो चुकी थी। किरण अपने दो मासूम बेटों के भविष्य के लिए ससुराल वालों से जमीन में हिस्सेदारी की मांग कर रही थी। किरण 'जीविका समूह' से भी जुड़ी हुई थी और अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उसके ससुराल वाले इस मांग के...