भागलपुर, अप्रैल 5 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। जिले के बहुचर्चित फर्जी शपथ पत्र मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। करीब 90 दिनों की गहन और तकनीकी जांच के बाद जगदीशपुर थाना पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल कांड में अहम गिरफ्तारी की है, जिससे पूरे नेटवर्क का सच सामने आने लगा है। वरीय पुलिस अधिकारियों के सख्त निर्देश पर चल रही जांच में टीम ने शुक्रवार शाम तातारपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी प्रिंटिंग दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जगदीशपुर थाना लाकर गहन पूछताछ की गई और फिर मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कोर्ट ने बांड भरवाकर इस शर्त पर छोड़ा कि वे जांच में सहयोग करेंगे।बता दें कि यह मामला उस समय सुर्खियों में आया था जब डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.