भागलपुर, मार्च 18 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिलाधिकारी ने कहा कि पेट्रोल पंप पर बेवजह लोग भीड़ न लगाएं। पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल का स्टॉक है। गैलन में भरकर स्टोर करने की जरूरत नहीं है। डीएम ने बताया कि जिले में तेल एवं गैस की किल्लत संबंधित समस्याओं के मद्देनजर आमजनों को होने वाली कठिनाइयों का समाधान करने के लिए जिलास्तर पर एक जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। समाहरणालय स्थित जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र स्थित जिला नियंत्रण कक्ष (0641-2402871) स्थापित किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष के लिए सदर के सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। वरीय पदाधिकारी के रूप में जिला आपूर्ति पदाधिकारी रहेंगे। नियंत्रण कक्ष में निम्न प्रकार से लिपिक एवं कार्यालय परिचारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रतिनियुक्...