भागलपुर, जून 24 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिला परिषद के सभागार में मंगलवार शाम उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी प्रदीप कुमार सिंह को जिप सदस्यों ने विदाई दी। जिप अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का संचालन जिला पार्षद गौरव राय ने किया। अध्यक्ष ने कहा कि इनके समय में विकास कार्यों को गति मिली। जिला पार्षद गौरव राय ने कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब पर्यटन विभाग के संयुक्त सचिव के नाते भागलपुर को देश के मानचित्र पर लाने का काम करने का प्रयास कीजिए। डीडीसी ने तमाम पार्षद और कर्मियों से सहयोग मिलने पर धन्यवाद दिया। यह भी पढ़ें- स्थानांतरित डीडीसी को दी गई भावपूर्ण विदाई कहा, भागलपुर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। मेरी कोशिश होगी कि भागलपुर के पर्यटन का विकास हो। इस मौके पर जिला पार्षद सो...