पटना, फरवरी 22 -- देश के प्रमुख उद्योगपति और अदानी समूह के चेयरमैन गौतम अदानी विवार को बिहार के भागलपुर जिले में पहुंचे। उन्होंने जिले के पीरपैंती में निर्माणाधीन थर्मल पावर प्रोजेक्ट का जायजा लिया। अदानी ग्रुप इसमें 27000 करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है। यहां 2400 मेगावट क्षमता का अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को अगले 5 सालों में पूरा करने का लक्ष्य है। गौतम अदानी रविवार को सबसे पहले झारखंड के देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे भागलपुर जिले के पीरपैंती पहुंचे जहां निर्माणाधीन थर्मल पावर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इसके बाद वे झारखंड के गोड्डा भी गए और वहां संचालित पावर प्लांट का जायजा लिया। बता दें कि पीरपैंती प्रखंड के सिरमतपु...