भागलपुर, जुलाई 6 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सोमवार को भागलपुर में विभिन्न तटबंधों की स्थिति से अवगत हुए। कटिहार स्थित जल संसाधन विभाग के अभियंताओं ने बताया कि गंगा नदी के स्पर 8 और स्पर 9 के बीच क्षतिग्रस्त तटबंध का जीर्णोद्धार और इसके संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। हाईब्रीड मोड में होने वाली समीक्षा बैठक में भागलपुर से भी जल संसाधन विभाग के कई अभियंता मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने एंटी इरोजन वर्क की समीक्षा के दौरान गंगा के बाएं तरफ झल्लूदास टोला और ज्ञानीदास टोला में हो रहे बाढ़ निरोधक कार्य में कोताही नहीं बरतने की चेतावनी दी है। यह भी पढ़ें- आज भागलपुर में तटबंधों की स्थिति जानेंगे मुख्य सचिव मुख्य सचिव ने विभाग के प्रधान सचिव को गंगा एवं कोसी से सटे गांवों और बस्तियों बचाने के लिए तटबंधों की म...