भागलपुर, जनवरी 23 -- भागलपुर के मौसम में पिछले कुछ दिनों से लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले तीन दिनों से दिन का तापमान और दो दिनों से रात का तापमान नीचे गिर रहा है। आंकड़ों को देखें तो दिन में करीब 1.2 डिग्री और रात में 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि सुबह के वक्त कोहरा नहीं था, लेकिन शाम ढलते ही हल्की ठंड ने लोगों को फिर से ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम 10.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से काफी कम है। शनिवार को धूप रहेगी फीकी मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को मौसम का मिजाज थोड़ा बदल सकता है। आसमान में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है, जिसकी वजह से धूप थोड़ी कमजोर रहेगी। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि 28 जनवरी तक दिन का तापमान 25 से 26 डिग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.