निज संवाददाता, दिसम्बर 26 -- बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया में गुरुवार शाम बदमाशों ने एक युवक को गोलियों से भूनकर मार दिया। मृतक की पहचान 21 वर्षीय किसान पिंटू कुमार के रूप में हुई है जो रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर का रहने वाला था। वारदात भवानीपुर में एनएच-31 पर टावर चौक के पास हुई। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पिंटू दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। मृतक के पिता जवाहर यादव दो महीने से जेल में बंद हैं। भैंस चराने को लेकर उनका पड़ोसी से विवाद हुआ था। उनपर मारपीट का आरोप लगा था। परिजन के अनुसार, पिंटू अपने खेत में खाद छिड़काव कर पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने टावर चौक के पास उस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने उसके सिर में 4 गोलियां मारीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटनास्थल से चार खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.